Posts

Showing posts from March 29, 2017

पीएम मोदी की योजना लाई रंग, 'मेक इन इंडिया' ने 'मेड इन चाइना' को पछाड़ा

Image
  NEW DELHI: सस्ते और बेकार दर्जे के उत्पादों से दुनियाभर के बाजारों पर राज करने वाला चीन प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और भरोसे के मामले में भारत में बने उत्पादों से मीलों पीछे छूटता जा रहा है। दुनिया के 49 बड़े देशों को लेकर सोमवार को जारी मेड इन कंट्री इंडेक्स (एमआइसीआइ-2017) में चीन भारत से सात पायदान पीछे पिछड़ गया है। सूचकांक में भारत को 36 अंक मिले हैं, जबकि चीन को 28 से ही संतोष करना पड़ा है। सौ अंकों के साथ पहले स्थान पर जर्मनी, दूसरे पर स्विट्जरलैंड है। स्टैटिस्टा और डालिया रिसर्च ने मिलकर यह रिसर्च दुनियाभर के 43,034 उपभोक्ताओं की संतुष्टि के आधार पर किया। सर्वे में उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानक, कीमत की वसूली, विशिष्टता, डिजायन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, भरोसेमंद, टिकाऊपन, सही तरीके का उत्पादन और प्रतिष्ठा को शामिल किया गया है।

इंदिरा गांधी की वजह से आज रिक्शा चला रहा है 6 रियासतों का ये राजा

Image
New Delhi : 30 मार्च को राजस्थान का स्थापना दिवस है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस मौके पर चैनल "CRACK WALL" आपको बता रहा है राजस्थान और देशभर से जुड़े यहां के कल्चर के बारे में। राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां के राजघरानों और महलों की चर्चा विदेशों तक में होती है। जो आज भी उसी ठाठ के साथ रहते हैं, लेकिन कई किस्से ऐसे भी हैं जिसमें राजस्थान सहित देश के कुछ राजघराने गुमनामी का शिकार हो गए। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 60 किमी दूर टिगिरिया रियासत के पूर्व राजा ब्रजराज महापात्रा कई नौकर-चाकर और 25 कारों के मालिक थे।  इनके पूर्वजों ने राजस्थान से टिगिरिया जाकर एक नई रियासत बसाई थी। तिगिरिया के राजा ओडिशा के आखिरी शासक माने जाते थे। एक जमाने में उनके पास 6 रियासतें और 25 लग्‍जरी कारें हुआ करती थीं। उनके महल में करीब 30 नौकर काम किया करते थे। वह अपने इलाके में अपने शाही शिकार के लिए भी मशहूर थे। उन्‍होंने 13 बाघों और 28 तेंदुओं का शिकार किया। हालांकि, आजादी के बाद उनका यह साम्राज्‍य धीरे-धीरे अपनी चमक खोता चला गया।  आजादी के बाद इस राजपरिवा...