पीएम मोदी की योजना लाई रंग, 'मेक इन इंडिया' ने 'मेड इन चाइना' को पछाड़ा
NEW DELHI: सस्ते और बेकार दर्जे के उत्पादों से दुनियाभर के बाजारों पर राज करने वाला चीन प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और भरोसे के मामले में भारत में बने उत्पादों से मीलों पीछे छूटता जा रहा है।
दुनिया के 49 बड़े देशों को लेकर सोमवार को जारी मेड इन कंट्री इंडेक्स (एमआइसीआइ-2017) में चीन भारत से सात पायदान पीछे पिछड़ गया है। सूचकांक में भारत को 36 अंक मिले हैं, जबकि चीन को 28 से ही संतोष करना पड़ा है। सौ अंकों के साथ पहले स्थान पर जर्मनी, दूसरे पर स्विट्जरलैंड है।
स्टैटिस्टा और डालिया रिसर्च ने मिलकर यह रिसर्च दुनियाभर के 43,034 उपभोक्ताओं की संतुष्टि के आधार पर किया। सर्वे में उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानक, कीमत की वसूली, विशिष्टता, डिजायन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, भरोसेमंद, टिकाऊपन, सही तरीके का उत्पादन और प्रतिष्ठा को शामिल किया गया है।


Comments
Post a Comment