मध्यप्रदेश में मिला दुनिया का 9वां अजूबा!!........ अजूबा भी ऐसा जिसे देख दुनिया है हैरान
सिंगरौली हम आपको ऐसे हुनर से परिचित कराने जा रहे है जिसकी कल्पना आपने कभी नहीं की होगी। यह हुनर देख आप कह उठेंगे अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय। भले ही यह हुनर देश में चर्चा का विषय अभी नहीं बना बन पाया हो पर इसके कायल विदेशी जरूर हैं वे इसे विश्व का 9वां अजूबा कहते हैं। यहां बात हो रही है देश की ऊर्जाधानी सिंगरौली मप्र के छोटे से गांव बुधेला के वीणा वादिनी पब्लिक स्कूल की। सबसे अधिक हैरानी की बात तो यह हे कि एक दशक से भी पहले लायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्कालीन चेयरमैन जेनिस रोज ने सिंगरौली भ्रमण के दौरान इस अदभुत दृश्य को देखा था तो देखते रह गए थे। कंप्यूटर से भी तेज़ रफ़्तार उन्होंने इन बच्चों को दुनिया का नौंवा अजूबा बता दिया था। लेकिन यह बात दुनिया के फलक तक नहीं पहुंची। वर्तमान में विद्यालय में अध्ययनरत करीबे दो सौ बच्चे दोनों हाथ से एक साथ लिखने की कला में पारंगत हो चुके हैं। कम्प्यूटर के की बोर्ड से भी तेज रफ्तार से उनकी कलम चलती है। जिस कार्य को सामान्य बच्चे आधे घंटे में पूरा कर पाते उसे वह मिनटों में निपटा देते हैं। दो भाषाओं में एक ...